हनुमानगढ़ में 2200 लीटर लाहन, 4 भट्ठियां नष्ट की:7 मुकदमे किए दर्ज, विशेष अभियान के तहत कार्रवाई

हनुमानगढ़ जिले के कई इलाकों में आबकारी विभाग ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ दबिश दी है। इस कार्रवाई के दौरान लगभग 2200 लीटर लाहन नष्ट किया गया और 4 कच्ची भट्ठियां तोड़ी गईं। विभाग ने इस संबंध में 7 मुकदमे भी दर्ज किए हैं। यह कार्रवाई मक्कासर नहर, कालीबंगा, पीलीबंगा और हांसलिया सहित अलग-अलग जगहों पर की गई। जिला आबकारी अधिकारी संजीव पटावरी ने बताया कि आबकारी आयुक्त के आदेश पर 15 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक पूरे राजस्थान में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गांवों और नहर किनारे चल रही हथकढ़ शराब की भट्ठियों को बंद करवाना है। पटावरी के अनुसार, अभियान की शुरुआत से अब तक जिले में कुल 25 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इस दौरान लगभग 5300 लीटर लाहन नष्ट किया गया है और 10 कच्ची भट्ठियां तोड़ी गई हैं। अवैध शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक भी जब्त की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *