जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के कुलगुरु पवन कुमार शर्मा और पेंशन समिति के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हो गई। इस धक्कामुक्की में कुलगुरु पवन कुमार शर्मा नीचे गिर पड़े जिससे उन्हें हाथ और पांव में फ्रैक्चर हो गया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को डिटेन किया है। दरअसल, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स समिति के पदाधिकारी अपने मुद्दे को लेकर हेड ऑफिस में कुलगुरु से मिलने पहुंचे थे। कुलगुरु पदाधिकारी से नहीं मिले और जब अपनी गाड़ी से निकलने लगे तो समिति के एक पदाधिकारी गाड़ी के सामने लेट गए। इस पर कुलगुरु नीचे उतरे और समिति के पदाधिकारी से बात करने लगे। इसी दौरान आपस में बहस हो गई और नौबत धक्का मुक्की की आ गई। इस दौरान कुलगुरु पवन कुमार शर्मा नीचे गिर पड़े, गिरने से उन्हें हाथ और पांव में फ्रैक्चर हो गया। इसके बाद उन्हें मथुरा दास माथुर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया। वहां पर कुलगुरु से मिलने जोधपुर कमिश्नर ओमप्रकाश सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। मथुरादास माथुर अस्पताल के अधीक्षक डॉ विकास राजपुरोहित ने बताया कि कल गुरु पवन कुमार शर्मा के दोनों हाथों और पैर की नई कप में फ्रैक्चर है। वे अस्पताल में भर्ती है और उनका इलाज चल रहा है। यह है मामला दरअसल, बताया जा रहा है कि जय नारायण विश्वविद्यालय के हेड ऑफिस में पब्लिक रिलेशन ऑफिस के पास में ही पेंशनर्स सोसायटी को एक कमरा मिला हुआ था, जहां वे बैठक करते थे। कुलगुरु पवन कुमार शर्मा ने सोसाइटी से इस कमरे को वापस ले लिया और वहां लॉक लगवा दिया। इसके बाद समिति पदाधिकारी ने मासिक बैठक के लिए वाचस्पति भवन में जगह की मांग की। इसी मुद्दे को लेकर समिति के पदाधिकारी कुलगुरु से मिलने पहुंचे थे और बातचीत के दौरान यह यह झड़प हो गईं। दो लोग डिटेन डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने बताया कि कुलगुरु की तरफ से समिति के पदाधिकारी अशोक व्यास और रामनिवास शर्मा के खिलाफ के खिलाफ भगत की कोठी थाने में एफआईआर दी गई। पुलिस ने एफआईआर के आधार पर समिति के पदाधिकारी रामनिवास शर्मा अशोक व्यास और रामदत्त हर्ष को डिटेन कर लिया है। उनसे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।


