कटनी में सूखे कुएं में मिला युवक का शव:5 दिन से लापता था, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कटनी के माधव नगर थाना क्षेत्र के लखेरा इलाके में मंगलवार को एक युवक का शव सूखे कुएं में मिला। युवक पिछले पांच दिनों से लापता था। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए आशंका जताई है कि साक्ष्य मिटाने के लिए शव को कुएं में फेंका गया है। 5 दिन से लापता था युवक मृतक की पहचान लखेरा निवासी राहुल वंशकार (25) के रूप में हुई है। राहुल 5 दिन पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई थी। मंगलवार को कैलरीज फैक्ट्री के पास स्थित एक सूखे कुएं में राहुल का शव देखा गया। सूचना मिलते ही माधव नगर पुलिस मौके पर पहुंची। कुआं गहरा और सूखा होने के कारण शव को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने शव को बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की जताई आशंका पुलिस के सामने परिजनों ने राहुल की हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि राहुल की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या की है। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को कुएं में फेंका गया। परिजनों ने इस बात पर भी संदेह जताया कि शव घर के पास ही मिला है। एएसपी बोले-पीएम रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया ने बताया कि कुएं से राहुल वंशकार का शव बरामद किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले के हर पहलू पर बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *