डॉक्टर के स्वास्थ्य मॉडल की मोदी ने की तारीफ:बीमारी मुक्त भारत पर काम कर रहीं हैं डॉ. स्वप्ना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सतना जिले के स्वास्थ्य मॉडल की तारीफ की। उन्होंने इस मॉडल को बीमारी मुक्त भारत के लिए प्रेरणादायक बताया। नई दिल्ली में स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित विकसित भारत यंग इंडिया लीडर्स डायलॉग में पीएम ने देशभर से चुने गए 10 प्रतिभागियों से संवाद किया। इसमें मधुरिमा सेवा संस्कार संस्थान सतना की संस्थापिका डॉ. स्वप्ना वर्मा, भी शामिल थीं। पीएम मोदी ने उनसे सतना को बीमारी मुक्त बनाने के अभियान के तरीकों और स्थानीय लोगों की भागीदारी पर चर्चा की। डिजिटल प्रोफाइल और फैमिली ट्री से बीमारी की रोकथाम
डॉ. वर्मा का संस्थान घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करता है, मरीजों का डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल और परिवार का फैमिली ट्री चार्ट तैयार करता है। मास हेल्थ स्क्रीनिंग से संभावित गंभीर और आनुवंशिक बीमारियों का पहले ही पता लगाकर उन्हें रोका जाता है। संस्थान स्वास्थ्य के साथ संस्कार पाठशाला भी संचालित करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *