शाजापुर में 7.2°C टेम्प्रेचर दर्ज:मकर संक्रांति तक ठंड का अनुमान, 15 जनवरी से मिलेगी राहत

शाजापुर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। कल (रविवार) से मौसम में ठंडक घुलने से लोग परेशान दिखे। कोहरा बढ़ने से सड़कों पर विजिबिलिटी भी कम हुई। जिससे वाहन की गति में कमी आई है। आज का तापमान लुढ़ककर 7.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि एक दिन पहले 12 डिग्री सेल्सियस था। ठंडक बढ़ने से शहर के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोगों को गर्म रहने के लिए जगह-जगह अलाव का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने रविवार को सर्दी में कमी और बारिश की संभावना जताई थी। सुबह घना कोहरा छाया रहा और आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर में बारिश की उम्मीद थी, लेकिन तेज हवाओं के कारण बादल तो छंट गए, परंतु कोहरा पूरे दिन बना रहा। सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया के अनुसार, अगले दो दिन मौसम का यही मिजाज बना रहेगा। मकर संक्रांति के दिन भी सर्दी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। राहत की बात यह है कि 15 जनवरी से आसमान में बादल छाने से तापमान में वृद्धि होगी। 15 या 16 जनवरी को शहर और जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *