एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन कर्मचारी संघ में नियुक्तियां:कुरवाई और नटेरन ब्लॉक के लिए नए अध्यक्षों की घोषणा

मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन कर्मचारी संघ की भोपाल में आयोजित साधारण सभा में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सेमी गवर्मेंट एम्प्लाइज फेडरेशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष अनिल वाजपेयी और भोपाल संभाग के अध्यक्ष मनमोहन यादव की अनुशंसा पर सिरोंज निवासी मोनू मांझी को कुरवाई और मोहित कपूर को नटेरन विकास खंड का संघ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। वाजपेयी ने घोषणा की कि श्रमिकों को 1 अप्रैल 2024 से न्यूनतम पुनरीक्षित वेतन मिलने की संभावना है। उन्होंने आउटसोर्स प्रथा का विरोध करते हुए कहा कि यह निगम पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है। कार्यक्रम में नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। बैठक में संघ के महामंत्री अशोक सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष शकील अकबर अली, जिला प्रबंधक रामेंद्र तोमर सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने कर्मचारी और निगम हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *