गोटेगांव में बाइक सवार युवकों ने फेंके बम:सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना, कोई हताहत नहीं

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में रविवार रात एक नए बाजार इलाके में कुछ बाइक सवार युवकों ने बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की। स्थानीय व्यापारियों और आसपास के लोगों में इस घटना से दहशत का माहौल बन गया। घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि कैसे बाइक सवार युवकों ने बाजार में बम फेंके। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *