दोनी हनुमान मंदिर में चांदी का मुकुट, छत्र, नगदी चोरी:दमोह में पुजारी की शिकायत पर मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज की हुई जांच

दमोह के तेंदूखेड़ा ब्लॉक स्थित प्रसिद्ध दोनी हनुमान मंदिर में लाखों रुपए की चोरी हो गई है। अज्ञात चोर मंदिर से भगवान का चांदी का मुकुट, छत्र और दान पेटी से नगदी ले गए। घटना मंगलवार सुबह सामने आई, जब पुजारी मंदिर पहुंचे। फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड टीम ने की मौके पर की जांच पुजारी ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को मंदिर का ताला टूटा मिला और अंदर सामग्री बिखरी हुई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची। ग्रामीण राज यादव ने बताया कि मंदिर से लगभग एक लाख रुपए कीमत का चांदी का मुकुट और छत्र चोरी हुआ है। दान पेटी भी गायब है, जिसमें अनुमानित 50 से 60 हजार रुपए की नगदी थी। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात चोरी की यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में एक व्यक्ति मंदिर में चोरी करता हुआ दिखाई दे रहा है। तेंदूखेड़ा टीआई आरआर बागरी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। दरअसल, ग्राम दोनी का यह हनुमान मंदिर अपनी प्राचीनता और मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है। यहां हनुमान जी का एक पैर जमीन के नीचे है, जिसका छोर नहीं मिला है। दमोह जिले के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *