हाइवा ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा:गोड्‌डा सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, चालक फरार

गोड्डा-महागामा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया मदरसा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतक की पहचान कहलगांव थाना क्षेत्र के दीपक कुमार हरिचक के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति फनीलाल तांती गोड्डा जिले के बेलबड्डा थाना क्षेत्र के परसा का निवासी है। 200 मीटर तक बाइक रगड़ाया घटना उस समय हुई जब हाइवा गोड्डा की ओर जा रहा था और बाइक सवार महागामा की तरफ से आ रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक हाइवा के अंदर फंस गई और लगभग 200 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद हाइवा बेकाबू होकर एक ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया और चालक मौके से फरार हो गया। फरार हाइवा चालक की तलाश जारी स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची महागामा पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। फनीलाल तांती का इलाज महागामा रेफरल अस्पताल में चल रहा है, जबकि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और फरार हाइवा चालक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *