फाजिल्का में दो बाइकों की आपस में भिड़ंत:बेटी को लोहड़ी देकर लौट रहा पिता घायल, नशे में था राइडर

पंजाब के फाजिल्का जिले में फाजिल्का-मलोट हाईवे पर गांव पूर्णपटी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बेटी को लोहड़ी देकर लौट रहे एक परिवार की बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक राइडर नशे में था जानकारी देते हुए सुरजीत कौर ने बताया कि वह अपने पति सुखदेव सिंह के साथ बेटी को लोहड़ी देने गांव डाबावाली गई थी। वापसी के दौरान गांव पूर्णपटी के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सुरजीत कौर का आरोप है कि दूसरी बाइक राइडर नशे की हालत में था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सड़क सुरक्षा फोर्स ने भेजा अस्पताल हादसे में सुखदेव सिंह को सिर में गंभीर चोट आई और वे बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स के कर्मचारी साहिल सचदेवा ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर घायल सुखदेव सिंह को अस्पताल पहुंचाया। दूसरी बाइक के चालक आत्मा सिंह को भी अपनी गाड़ी द्वारा फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच की शुरू हालांकि आत्मा सिंह का कहना है कि वह अपनी साइड में सही तरीके से चल रहा था, जब सुखदेव सिंह ने अचानक बाइक मोड़ दी, जिससे टक्कर हो गई। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। एक पक्ष की ओर से कार्रवाई की मांग की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *