वेस्टर्न रेलवे के रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग में जन संपर्क अधिकारी (PRO) इंदौर के रूप में मुकेश कुमार ने 23 दिसंबर को पदभार ग्रहण किया। कुमार इससे पहले रतलाम मंडल कार्यालय (डीआरएम ऑफिस) रतलाम में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक (पीआरई) के रूप में पदस्थ थे। वर्तमान में पदस्थ जनसंपर्क अधिकारी इंदौर खेमराज मीना का स्थानांतरण अहमदाबाद में निर्माण विभाग में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में हुआ है। 2013 में पदस्थ हुए थे नवागत जनसंपर्क अधिकारी पांडेय रतलाम डीआरएम ऑफिस में 2013 में जनसंपर्क निरीक्षक के रूप में पदस्थ हुए थे। इसके बाद 2016 में सीनियर जनसंपर्क निरीक्षक बने। 2020 में मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक बने। इसके बाद अब विभागीय परीक्षा पास कर रतलाम रेल मंडल के जन संपर्क अधिकारी के रूप में मंगलवार को ज्वाइन किया।


