आगर मालवा जिले में वन विभाग के उड़न दस्ते ने अवैध रूप से आम की लकड़ी ले जा रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। यह कार्रवाई मंगलवार को पीपलोंन-मदकोटा मार्ग पर की गई। ट्रैक्टर को जब्त कर आगर के वन विभाग कार्यालय लाया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उड़न दस्ते ने गश्त के दौरान पकड़ा वन विभाग की उड़न दस्ते टीम फील्ड में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पीपलोंन की ओर आ रहा एक ट्रैक्टर (MP13AA4029) संदिग्ध लगा। टीम ने ट्रैक्टर को रोककर चेकिंग की, जिसमें पता चला कि ट्रैक्टर में अवैध रूप से आम की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था। चालक के पास नहीं थे दस्तावेज जांच में यह भी सामने आया कि ट्रैक्टर चालक के पास लकड़ी की कटाई और परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। ट्रैक्टर जब्त, चालक के खिलाफ कार्रवाई वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर आगर कार्यालय में लाया और पंचनामा तैयार किया। इसके बाद ट्रैक्टर चालक शाहिद, पिता महबूब खां, निवासी आगर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


