अलवर में नर्सिंग कर्मियों ने 2 घंटे किया कार्य बहिष्कार:ANM की कॉलर पकड़ने का मामला तूल पकड़ रहा, महिला की गिरफ्तारी की मांग

अलवर जिला मुख्यालय पर 1 दिन पहले शिशु अस्पताल में ANM की गिरेबान पकड़कर उदयपुर जैसा हत्याकांड करने की धमकी देने वाली महिला की गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ चुकी है। सोमवार को जिला अस्पताल में एएनएम सहित अन्य कर्मियों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। 3 दिन बाद जिला स्तर पर विरोध शुरू करने की चेतावनी दी है। वहीं पीड़ित एएनएम के लिए सुरक्षा की मांग की है। 2 घंटे कार्य बहिष्कार किया अलवर के गीतानंद शिशु चिकित्सालय में एएनएम शशि शर्मा के साथ भरतपुर निवासी महिला ने अस्पताल के अंदर जाने को लेकर गिरेबान पकड़कर हाथापाई कर दी थी। इसके बाद महिला पर आरोप लगाया गया था कि उसने उदयपुर हत्याकांड का जिक्र करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पहले दिन आरोपी महिला को पुलिस लेकर गई थी। लेकिन उसे अरेस्ट नहीं किया गया। इसके विरोध में अब नर्सिंगकर्मियों का 2 घंटे का कार्य बहिष्कार से विरोध शुरू हो गया। आगे तीन दिन में गिरफ्तारी नहीं होने और एएनएम को सुरक्षा नहीं देने पर जिला स्तर पर विरोध शुरू होगा। बाद में आंदोलन को प्रदेश व्यापर बनाने की चेतावनी दी है। नर्सिंग एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा का कहना है कि यह घटना बड़ी गंभीर है जिसमें उदयपुर कांड का हवाला देखकर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। एएनएम को सुरक्षा दी जानी चाहिए। वहीं आरोपी महिला की गिरफ्तारी होना जरूरी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *