अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठगी:इनवेस्टमेंट के नाम पर 10 लाख 36 हजार रुपए हड़पे, मामला दर्ज

अच्छे मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने का मामला सामने आया है। ठगों ने शेयर मार्केट में इनवेस्ट कराया और 10 लाख 36 हजार रुपए हड़प कर लिए। पीड़ित ने अजमेर के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रेमनगर, फॉयसागर रोड, अजमेर निवासी ऐश्वर्य त्रिपाठी (37) पुत्र ज्ञान प्रकाश ने रिपोर्ट देकर बतासा कि 26 नवम्बर को उसके व्हाट्सऐप नम्बर पर एक लिंक आया। जो कि ब्लॉक ट्रेड के जरिए 600 फीसदी मुनाफे का प्लान कंपनी सीएलके शेयर्स सेक्यूरिटी लिमिटेड का था। इसे सेबी से रजिस्टर्ड बताया और कम्पनी का डायरेक्टर मुंबई निवासी कमल डी भावनानी था। इनके झांसे में आकर 28 नवम्बर को 12,300 व उसी दिन 15 हजार ट्रांसफर कर दिए। अकाउन्ट होल्डर का नाम मेसराज ट्रेडर्स था। एक दिसम्बर को इसी अकाउन्ट में 15 हजार और डाले। इसके बाद आई.पी.ओ में इनवेस्ट करने का प्रलोभन दिया। इसके बाद 2 हजार 28 हजार रुपए जमा कराने का प्रलोभन दिया। 6 दिसम्बर को एक लाख, 9 दिसम्बर को 1 हजार 28 हजार ट्रांसफर किए। इसके बाद 11 दिसम्बर को 30 हजार जमा कराए। इसके बाद 12 दिसम्बर को आई.पी.ओ का शेयर 2,26,800 रुपए बैच दिए गए। ये राशि ऐप में आ गई। कंपनी ने मैसेज कर कहा कि ऐप में आपका क्रेडिट स्कोर 100 से घटकर 95 रह गया है व आपको जमा राशि अपने बैंक अकाउन्ट मे लेनी है तो स्कोर 100 करना पडे़गा। क्रेडिट पाईन्ट खरीदने के लिए 2,50,000 रुपए जमा कराने के लिए कहा। ये राशि जमा कराई तो स्कोर 100 पाईन्ट कर दिया गया। इसके बादआई.पी.ओ में 15 एप्लीकेशन आने की झूठी सूचना देकर 20 लाख 70 हजार रुपए जमा करने को कहा। जब मैने इतनी बडी राशि देने से मना किया तो 5 लाख जमा करवाने को कहा। जमा कराने के बाद स्कोर बढाने का झांसा दिया। फिर सब नम्बर बन्द कर लिए। इस प्रकार कम्पनी के लोगों ने 10 लाख 36 हजार 500 की ठगी कर ली। साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढें ये खबर भी… अजमेर में शीतलहर ने बढ़ाई सर्दी:कोहरे की आगोश में रहा शहर, सड़कों पर वाहन चालकों को हुई परेशानी अजमेर में सुबह से ही सर्द हवाओं व कोहरे के कारण सर्दी के तेवर तल्ख है। सुबह दस बजे तक सूरज बादलों की ओट में दुबका रहा और मौसम में घुली शीतलता के कारण शहरवासियों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई। हाईवे व सड़कों पर वाहन चालकों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *