जोधपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर अभियान:ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान, ADCP ने की नियमों का पालन करने की अपील की

जोधपुर पुलिस इन दिनों ड्रिंक एंड ड्राइव को लेकर अभियान चला रही है। इस महीने की बात की जाए तो अभी तक 114 चालान किए जा चुके हैं। अभियान को लेकर ट्रैफिक पुलिस के ADCP दुर्गाराम चौधरी ने दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत की। दुर्घटना को लेकर सजग कर रहे उन्होंने बताया कि बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस कमिश्नरेट की ओर से ये अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करना है। पिछले साल 2036 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव में काटकर वाहन जब्त किए। इस साल सड़क सुरक्षा माह में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के साथ ही बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए अभियान जारी है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करें उसमें आपकी सुरक्षा है। किसी प्रकार का हादसा होता है तो पूरा घर बर्बाद हो जाता है। इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी रखें। तेज गति से वाहन नहीं चलाएं। जिस प्रकार से आप सुबह के समय कहीं जाने के लिए पूरी तैयारी के साथ घर से निकलते हैं लेकिन जब वाहन चलाते हैं तो पूरी तैयारी नहीं रखते हैं। इसलिए इस पर ध्यान देना चाहिए। वाहन को सावधानीपूर्वक तरीके से चलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *