झालावाड़ में आसफिया वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में समाज की 36 प्रतिभाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एक विशेष मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें एलोपैथी, इलेक्ट्रोपैथी और यूनानी चिकित्सकों ने मरीजों को नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कीं। मुख्य अतिथि जयपुर से पधारे हाफिज मंजूर अहमद ने शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर देते हुए समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी समाजों को साथ लेकर ही विकास संभव है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी आमिर खान ने भी युवा पीढ़ी की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में एक विशेष घोषणा करते हुए शिक्षाविद के मोहम्मद साबिर ने प्रशासनिक सेवाओं में चयनित होने वाले छात्रों को 1 लाख रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह की शुरुआत हाफिज हमीद के तिलावत से हुई। सदर सैयदउल्ला खान और मोहम्मद अनवर खान ने अतिथियों का स्वागत किया। समिति के कोषाध्यक्ष अंसर खान ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सम्मानित प्रतिभाओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटो और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कोटा और बारां से भी विशिष्ट मेहमान शामिल हुए। एलोपैथी, इलेक्ट्रोपैथी एवं यूनानी चिकित्सकों ने दी सेवाएं
इस अवसर पर आसफिया वेलफेयर सोसाइटी ने एक मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया, कैंप में एलोपैथी, इलेक्ट्रोपैथी एवं यूनानी डॉक्टर ने अपनी सेवाएं दी, 100 से अधिक लोगों ने अपना मेडिकल चेकअप करवा कर परामर्श लिया। मेडिकल कैंप में कोटा से आए इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सक डॉक्टर आबिद खान शेरवानी एवं डॉ शादाब ने रोगियों को परामर्श दिया। यूनानी चिकित्सा डॉक्टर वाजिद एवं कोटा से आए डॉक्टर हाफिज इलियास अहमद ने अपनी सेवाएं दी, इसके अलावा कोटा से डॉक्टर अमरीन सैयद एवं झालावाड़ के अन्य एलोपैथी चिकित्सकों ने लोगों को परामर्श लाभ दिया तथा दवाइयां वितरित की।दोपहर में शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम तक चलता रहा।


