तापमान में गिरावट से गेहूं की फसल को फायदा:बंपर पैदावार की उम्मीद; दलहन फसलों के लिए भी मौसम फायदेमंद

जनवरी के दूसरे सप्ताह से बढ़ी सर्दी ने आम जनता को भले ही परेशान कर दिया हो, लेकिन किसानों के लिए यह मौसम वरदान साबित हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो रबी की फसलों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। गेहूं की फसल इस समय बेहतरीन स्थिति में है। पहले बोई गई फसल में बालियां आ चुकी हैं और उनमें मोती भी दिखाई दे रहे हैं। कोहरा और ठंड से फसल को कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा है। इसके अलावा, पिछले दिनों हुई मावठे की बारिश ने भी गेहूं की फसल को लाभ पहुंचाया है। चना और मटर जैसी दलहन फसलों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद साबित हो रहा है। किसानों को सलाह दी जा रही है कि वे फसलों को रोग से बचाने के लिए सल्फर का छिड़काव करें। क्षेत्र में चारों ओर हरियाली छाई हुई है और रबी की सभी फसलों में अच्छी पैदावार देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है, जो किसानों के लिए और भी फायदेमंद हो सकती है। सुबह-शाम गिर रही ओस और रात के तापमान में गिरावट से फसलों की पैदावार में वृद्धि की उम्मीद बढ़ गई है। उत्पादन अच्छा रहेगा मलगांव के किसान जितेंद्र मंडलोई ने बताया कि रबी की फसल गेहूं में ठंड की आवश्यकता होती है। अगर ठंड अधिक होती है तो गेहूं में उत्पादन पर भी इसका अच्छा प्रभाव पड़ता है। अनारद के मुकेश परमार ने बताया कि इस बार दिसंबर से जनवरी तक लगातार मौसम ठंडा बना रहा। आगे भी मौसम ठंडा होता है तो प्याज व और लेट वेराइटी के गेहूं को फायदा मिलेगा। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जीएस गठिया ने बताया कि मौसम का सर्वाधिक फायदा गेहूं की फसल को हुआ है। जितनी ठंड बढ़े उतना ही किसान के लिए अच्छा रहेगा। सब्जियों को भी कोई नुकसान नहीं है। इतना जरूर है कि अगर अधिक पाला पड़ा तो फसलों को नुकसान होगा। अब तक यहां एक बार भी पाला नहीं पड़ा है। मौसम पहले ही इसका एहसास करा देता है। इसलिए किसान को जब ऐसा महसूस हो तो वह खेत की सिंचाई कर दे। जिले में बर्फबारी का असर
इधर जम्मू कश्मीर व अन्य जगहों में हो रही जमकर बर्फबारी का असर क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। मंगलवार व बुधवार सुबह मौसम ठंडा हो गया है जिससे किसान को फायदा होगा।। मौसम ठंडा हुआ जिसे एक बार फिर लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। जिले में ठंड बरकरार जिले में ठंड के तेवर बरकरार है। सर्द हवाएं लगातार चल रही है। हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहने व सर्द हवाओं के चलने से दिन में भी ठंड का एहसास हुआ। शाम के बाद से सर्द हवाओं की गति बढ़ने से कंपकंपाने वाली ठंड ने जिले को जकड़ लिया। इससे पहले की रात बादलों के चलते न्यूनतम तापमान में हल्का उछल दर्ज किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *