साहिबगंज के मिर्जा चौकी महादेव वरन के ग्राम प्रधान को सोमवार को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने तत्काल उन्हें सदर अस्पताल साहिबगंज में भर्ती कराया, जहां से उन्हें भागलपुर रेफर कर दिया गया है । मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है। जख्मी ग्राम प्रधान होली कोड़ा ने बताया कि वो सुबह-सुबह महादेव वरन चार नंबर की तरफ वह मॉर्निंग वॉक के लिए गए थे। वापस अपने घर आ रहे थे और इसी दौरान झाड़ी से निकलकर बाबूपुर के एक व्यक्ति ने मुझे गोली मार दी। होलि कोड़ा ने सदर अस्पताल में अपने बयान में बताया कि मिर्जा चौकी बाजार में एक जमीन है, जिसको हड़पने के लिए आरोपी व्यक्ति उस पर दबाव बना रहा था। होलि कोड़ा रैयत के पक्ष में हैं, इसी कारण से उस व्यक्ति ने उसे गोली मार दी है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पूछताछ के लिए दो लोगों को पुलिस अपने साथ थाना ले गई है। मामले की जांच की जा रही है।


