इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर आज मंगलवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बोरगांव चौकी के लिंगी फाटा के पास सड़क निर्माण के कार्य के लिए खोदे गए गड्ढे के पास बाइक रुकी, जिसे पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार परिवार सड़क पर नीचे गिर गया, जिसे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने चपेट में ले लिया। मां बेटे की मौत, पिता और बेटी घायल
इस हादसे में दो लोगों का मौके पर ही मौत हो गई, मृतकों में एक महिला और एक दो वर्षीय मासूम बच्चा है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों की पहचान जिले के पिपलोद खुर्द निवासी कलाबाई पति संतोष और 2 वर्षीय दिव्यांश पिता संतोष के रूप में हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही बोरगांव चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की पहचान संतोष पिता कालू निवासी और उनकी साढ़े तीन वर्षीय बेटी देवांशी पिता संतोष के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, बाइक एक ही परिवार के पति-पत्नी और दो बच्चे थे, इनमें मां-बेटे की मौत हुई हैं। वहीं पिता और बेटी घायल हुए हैं।


