पांच वर्षीय बालिका से युवक ने किया रेप, गिरफ्तार:सरगुजा में बिस्किट खिलाने के बहाने जंगल लेजाकर किया दुष्कर्म, गांव में तनाव

सरगुजा जिले के उदयपुर क्षेत्र में पांच वर्षीय बालिका के साथ 22 वर्षीय युवक ने रेप किया। युवक उसे बिस्किट खिलाने के बहाने जंगल ले गया था। पीड़िता एवं आरोपी पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6, एक ही गांव के हैं। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को पांच वर्षीय बालिका गांव में खेल रही थी। गांव का ही युवक राजेश उर्फ टकलू (22) उसे बिस्किट दिलाने का झांसा देकर साथ ले गया और बिस्किट खिलाने के बहाने गांव से जगे जंगल में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता लड़की रोते हुए वापस घर पहुंची एवं दादी व मां को घटना की जानकारी दी। घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति बन गई। गांव में तनाव, आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना पर उदयपुर पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा धारा 64 और 65 (2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप भी कराया। पीड़िता आरोपी को पहले से जानती थी, इसके कारण उसके साथ चली गई थी। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना स्वीकार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *