रायपुर में सुने मकान में चोरी, इलेक्ट्रॉनिक सामान पार:मकान का ताला तोड़कर घुसे थे चोर, CCTV की मदद से 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में सुने मकान में चोरी की वारदात हुई है। चोर ने घर से सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान पार कर दिए। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला राखी थाना क्षेत्र का है। राखी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नीरज कुमार राय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वह नवगांव राखी में रहता है। उसके एक मकान नवागांव सेक्टर 28 में स्थित है। 6 जनवरी को वह दशहरा मैदान के पास वाले मकान पर ताला लगाकर चला गया। 5 दिन बाद जब वह वापस अपने घर पर लौटा। तो मुख्य दरवाजे का टूटा हुआ था। इलेक्ट्रॉनिक सामान हुए गायब घर के भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में रखा टेलीविजन, लैपटॉप साउंड सिस्टम जैसे अन्य सामान गायब थे। इस मामले में पुलिस ने छानबीन करते हुए आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसके आधार पर पुलिस ने राखी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले को आरोपी छोटू टंडन और रितेश खूंटे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *