सर्दी में पानी का संकट:लोगों ने प्रदर्शन किया, महिलाए बोली – 20 दिन से तरस रहे बूंद बूंद को, अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

झुंझुनूं के मण्डावा कस्बे के आनंनपुरिया मोहल्ले में कड़ाके की सर्दी में पानी की भयंकर समस्या बनी हुई है। पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को मोहल्लेवासियां का आक्रोश फूट पड़ा। महिलाओं और पुरूष ने नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि पिछले 20 दिनों से कड़ाके की सर्दी में पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालात ये है कि घरों में पीने का पानी तक नहीं है। दूर दराज से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में दो 2 टयूवबेल लगी हुई है, लेकिन यह काफी समय से खराब है। लाइनमैन से लेकर पीडब्लूडी कार्यालय और नगरपालिका चेयरमैन को अवगत करा चुके है। सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। महिला ज्योति सैनी ने बताया कि बीस दिन में मोहल्ले में पानी की परेशानी बनी हुई है, डेढ से दो किलोमीटर दूर से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। बार बार चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। अगर सर्दी में ये हाल है तो गर्मी को कैसा होगा। मोहल्लेवासियों ने चेतावानी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *