जोधपुर एनसीसी कैडेट्स की उपलब्धि:गणतंत्र दिवस पर दिल्ली आरडीसी परेड में विद्याश्रम इंस्टिट्यूट की उर्मिला और कोमल का चयन

जोधपुर के विद्याश्रम इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स ट्रेनिंग और 1 राज- इंजीनियरिंग रेजिमेंट एनसीसी जोधपुर की कैडेट्स उर्मिला और कोमल का चयन गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्त्तव्य पथ पर होने वाली आरडीसी परेड में हुआ है। इसके साथ ही दोनों प्रधानमंत्री रैली 2025 में भी भाग लेने के लिए चुनी गई हैं। संस्थान के चेयरमैन विनय कुमार जैन ने बताया की प्रति वर्ष कैडेट्स कड़ी मेहनत और प्रयास कर सफलता के आयाम स्थापित कर रहे हैं। उर्मिला और कोमल ने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर यह प्रतिष्ठित अवसर प्राप्त कर देश में संस्थान का नाम रोशन किया है। यहां के एनसीसी कैडेट्स का प्रदर्शन लगातार सराहनीय रहा है। संस्थान की एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट हिना शर्मा ने बताया की दोनों कैडेट्स ने एनसीसी के लगभग 6 प्री आरडीसी कैंप में अपना उत्तम प्रदर्शन दिखाया और राजस्थान की टीम का हिस्सा बन कर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने में कामयाबी हासिल की। संस्थान के डायरेक्टर, प्रिंसिपल और समस्त स्टाफ ने कैडेट्स को बधाई दी और प्रोत्साहित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *