सीकर में बाहुबली पर भारी पुष्पा, डोरेमोन भी डिमांड में:चाइनीज मांझे के बहिष्कार की शपथ ली, व्यापारी बोले- डोर पतंग की कटे जीवन की नहीं

सीकर के प्रसिद्ध और सबसे पुराने बाजार घंटाघर में मकर संक्रांति पर पतंगों की जमकर खरीदारी हो रही है। घंटाघर में सबसे सस्ते पतंग और धागे मिल रहे हैं। सुबह 12 बजे बाद मौसम साफ हो गया और नीला आसमान दिखाई देने लगा है। धूप निकलने के साथ ही युवा, बच्चे व शहरवासी पतंग उड़ा रहे हैं। अल्लू अर्जुन पतंग की डिमांड घंटाघर में काइट शॉप के संचालक रमाकांत ने बताया- वैसे तो हर साल सीकर में नॉर्मल पतंग आते हैं। लेकिन, इस बार पतंगों की कई वैराइटी हैं। जिनमें कागज, पॉलीथिन में अल्लू अर्जुन, शाहरुख खान, डोरेमोन, मोटू-पतलू, छोटा भीम, टॉम एंड जैरी, पुष्पा राज, जवान फिल्म की पतंग हैं। जिनमें अल्लू अर्जुन की डिमांड सबसे ज्यादा है। सुबह से ही पतंगों की जमकर खरीदारी हो रही है। घंटाघर में करीब 50 दुकानों पर पतंग बेची जा रही हैं। चाइनीज मांझा बैन दुकानदारों ने बताया- उनके पास प्लास्टिक व चाइनीज मांझे नहीं है। चाइनीज मांझे से कटने से शहर में कई हादसे हो चुके हैं। दुकानदार भी ग्रामीणों से कच्चे धागे से पतंग उड़ाने की अपील कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि चाइनीज मांझे से हादसे होते हैं साथी ही आसमान में उड़ने वाले परिंदे भी जख्मी होते हैं। इसलिए इस पावन पर्व पर पतंग की डोर काटें किसी के जीवन की नहीं। थोक बाजार में छोटी पतंग 400 रुपए की 100 और बड़ी पतंग 700 रुपए में 100 मिल रहीं हैं। खुदरा बाजार में छोटी पतंग 10 से 15 रुपए और बड़ी पतंग 20 से 30 रुपए प्रति पीस बिक रही हैं। व्यापारियों का कहना है कि वे थोक दर पर सामान बेचते हैं, लेकिन ग्राहकों की इच्छा होती है कि कम से कम कीमत पर पतंग मिले। प्रशासन भी कर रहा कार्रवाई नगर परिषद कमिश्नर शशिकांत शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के पर्व को लेकर नगर परिषद द्वारा चाइनीज मांझा बेचने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले 8 जनवरी को धोद रोड इलाके में बिस्मिल्लाह कॉलोनी में मोहम्मद इमरान पुत्र शौकीन की दुकान पर दबिश दी गई। यहां से करीब 500 से ज्यादा चाइनीज मांझे की चरखी जब्त की गई थी। चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। चाइनीज मांझे से मौत की ये खबर भी पढ़ें… सीकर में चाइनीज मांझे में दौड़ा करंट, बच्चे की मौत:11KV की लाइन पर अटकी पतंग हटा रहा था; छत की दीवार भी काली पड़ी पतंग लूटते समय 11KV की लाइन से लटके चाइनीज मांझे को छूने से 15 साल के बच्चे को करंट लग गया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सीकर के कोतवाली थाना इलाके में रविवार दोपहर 2 बजे का है।​​​​​​​ (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *