रतलाम के वार्ड 20 के भाजपा पार्षद संगीता सोनी के पति व भाजपा दिनदयाल मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पार्टी के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने पर नोटिस दिया है। नोटिस का 7 दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर पार्टी अनुशासनहीनता की कार्रवाई की चेतावनी दी है। नोटिस में लिखा है कि विगत कुछ दिनों से आपके द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी एवं इसके निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। इस संबंध में पार्टी को जनप्रतिनिधियों से शिकायत भी मिली है। पार्टी की छवि धूमिल करने का भी आरोप
समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के अनुसार आपके द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधि करते हुए झूठे आरोप भी लगाए गए है और लगातार शहर मे पार्टी की छवि धूमिल की जा रही है। उक्त कृत्य पार्टी अनुशासन की हीनता की श्रेणी में आता है, क्यो ना आपके विरूद्ध अनुशासन हीनता की कार्यवाही की जाए। पद से हटने के बाद से बयानबाजी बता दे कि सोनी पूर्व में दिनदयाल मंडल के अध्यक्ष रह चुके है। दोबारा पार्टी ने इन्हें किसी प्रकार की कोई की कोई जिम्मेदारी नहीं दी। इसके बाद से यह लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों व बयानबाजी में सक्रिय रहे। हाल में ही सोशल मीडिया पर भी वार्ड 20 में विकास कार्य नहीं होने के बारे में जानकारी साझा की थी। इसके बाद महापौर प्रहलाद पटेल भी वार्ड में पहुंचे। जहां विकास कार्यों के लेकर महापौर का स्वागत किया गया। भाई ने भी किया था हंगामा कुछ दिन पूर्व इनके भाई कालू सोनी ने भी माणकचौक क्षेत्र में अतिक्रमण मुहिम के दौरान ठेलागाड़ी से कपड़े सड़क पर फेंक दिए थे। आरोप नगर निगम के कर्मचारियों पर लगाया था। इसको लेकर भी काफी हंगामा हुआ था। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने भास्कर को बताया कि लगातार बयानबाजी के कारण पार्टी की छबि धूमिल होने के चलते नोटिस देकर जवाब मांगा है।


