प्रतापगढ़ में ऊर्जा मंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर:76 यूनिट रक्त एकत्रित, युवाओं ने दिखाया उत्साह

प्रतापगढ़ में राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी संगठन ने ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के जन्मदिवस पर ओल्ड पावर हाउस में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में जिले भर से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कुल 76 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष डी.एल. नागर और जिला संरक्षक अभय सिंह राव ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि रक्तदान जैसे नेक कार्य से किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा पुण्य है। रक्तदाताओं को जिला अस्पताल की टीम द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान लोगों को जागरूक किया गया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है। साथ ही यह भी बताया गया कि रक्तदान से शरीर में कोई कमजोरी नहीं आती और प्रत्येक व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक-दो बार रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर संगठन की ओर से रक्तदाताओं के लिए भोजन, नाश्ता और पेय पदार्थों की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के समापन पर संगठन के जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर और महामंत्री गोवर्धन कुमावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *