सिरोही की पिंडवाड़ा थाने की मोरस चौकी पुलिस ने डोडा पोस्त के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने डोडा पोस्त और कार को जब्त किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर पन्नालाल ने सूचना के आधार पर चौकी के पास नाकाबंदी कर उदयपुर की तरफ से आ रही एक कार को रोका। पुलिस को देखकर ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर ही कार को घेर लिया। कार में सवार तीनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस को अलग-अलग बोरों में कुल 38 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त मिला। मोरस चौकी पुलिस ने इससे पहले भी पिछले 24 घंटों में एक बड़ी कार्रवाई की थी। जिसमें 96 किलो डोडा पोस्त जब्त किया और एक आरोपी की गिरफ्तारी किया था।


