मौसम विभाग की कड़ाके की ठंड की चेतावनी के बाद जोधपुर जिला प्रशासन ने 14 और 15 जनवरी को स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया हैं। इससे पहले प्रशासन ने रविवार को स्कूलों में बच्चों के लिए 10 बजे का समय तय किया था। कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने सोमवार को नया आदेश जारी करते हुए जोधपुर जिले में संचालित सभी स्कूलों के बच्चों के लिए 14 और 15 जनवरी को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए ही लागू होगा। स्टाफ को स्कूल आना होगा। आदेश की अवहेलना पर लिया जाएगा एक्शन कलेक्टर अग्रवाल ने बताया- शीतलहर और ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर छुट्टी का आदेश निकाला गया है। ये जिले में संचालित सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों पर प्रभावी रहेगा। इसके अलावा जिले के सभी राजकीय एवं गैर राजकीय स्कूलों के संस्था प्रधानों, प्रधानाध्यापकों और संचालकों को निर्देशित किया गया है कि वे इस आदेश की पालना सुनिश्चित करेंगे। यदि कोई भी संस्था प्रधान स्कूल का संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत एक्शन लिया जाएगा।


