खन्ना में पुलिसकर्मियों ने मनाई लोहड़ी:SSP ने ढोल की थाप पर किया गिद्दा-भांगड़ा; बोले- हम सब एक परिवार

लुधियाना के खन्ना के SSP अश्विनी गोत्याल ने अपने पुलिस कर्मियों के साथ लोहड़ी का त्योहार विशेष अंदाज में मनाया। पुलिस कार्यालय में आयोजित समारोह में एसएसपी ने स्टाफ को मूंगफली और रेवड़ियां बांटीं तथा सभी को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। वहीं एसएसपी गोत्याल ने ढोल की थाप पर महिला कर्मियों के साथ गिद्दा और भांगड़ा किया। एसएसपी गोत्याल ने कहा कि पुलिसकर्मी हर मौसम में सड़कों पर ड्यूटी करते हैं और कई बार अपने परिवार से दूर रहते हैं। ऐसे में उन्हें अपनेपन का एहसास दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है और त्योहारों पर एक साथ मिलकर खुशियां मनाने से कर्मियों में अकेलेपन की भावना दूर होती है। परंपरागत रूप से मनाए जाने वाले लोहड़ी के त्योहार पर लकड़ियों ने आग जलाकर उसमें तिल और मूंगफली डालकर पूजा की। इस अवसर पर जिले भर के पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। एसएसपी ने यह भी याद दिलाया कि जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका प्राथमिक कर्तव्य है और इस भावना के साथ सभी को अपनी ड्यूटी करनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *