प्रधान सचिव वंदना दादेल और मस्तराम मीना को मुख्य सचिव रैंक में मिला प्रमोशन

राज्य सरकार ने कैबिनेट सचिवालय की प्रधान सचिव वंदना दादेल और पेयजल स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीना को मुख्य सचिव रैंक में प्रोन्नति दी है। यह 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। दोनों अधिकारी 1996 बैच के आईएएस हैं। प्रोन्नति से संबंधित अधिसूचना कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने मंगलवार को जारी की। राज्य सरकार ने विभिन्न रैंक में दो दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को भी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी प्रोन्नति दी है। इनमें प्रधान सचिव, सचिव, विशेष सचिव और संयुक्त सचिव रैंक शामिल हैं। फिलहाल प्रोन्नति के बाद सभी अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन पर ही रखा गया है। पदोन्नत अधिकारियों की नामवार सूची (चार्ट) मुख्य सचिव रैंक नाम वर्तमान विभाग वंदना दादेल प्रधान सचिव, कैबिनेट सचिवालय मस्तराम मीना प्रधान सचिव, पेयजल प्रधान सचिव रैंक अमिताभ कौशल सचिव, वाणिज्य कर सचिव रैंक अमीत कुमार वाणिज्यकर आयुक्त राजीव रंजन विशेष सचिव, योजना अबु इमरान एमडी, जेएमएचआईडीपीसीएल अमित कुमार निजी सचिव, केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम विशेष सचिव रैंक सूरज कुमार निदेशक, सूडा आदित्य आनंद निदेशक, पशुपालन जिशान कमर निदेशक, गव्य विकास मृत्युंजय बर्णवाल आयुक्त, मनरेगा -शेष पेज 11 पर मस्तराम मीना वंदना दादेल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *