कैबिनेट का निर्णय : दो चरणों में ली जाएगी जेएसएससी की मैट्रिक व इंटर स्तरीय परीक्षा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की मैट्रिक और इंटर स्तरीय परीक्षा दो चरणों में होगी। 50 हजार से कम आवेदन होने पर होगी प्रारंभिक परीक्षा नहीं होगी। मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में यह प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बताया कि कुल 39 प्रस्ताव स्वीकृत हुए। राज्यस्तरीय आकांक्षा कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षकों एवं समन्वयकों की मानदेय राशि की वृद्धि की स्वीकृति दी गई। घंटी के आधार पर मिलने वाला मानदेय बढ़ाया गया है। अब उन्हें 2100 रुपए की जगह 2700 रुपए मिलेंगे। रांची की बेकन फैक्ट्री को पुनर्जीवित करने को मंजूरी दी गई। इसके लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्- राष्ट्रीय मांस अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-एमआरआई), हैदराबाद की परामर्शी सेवा लिए जाने पर स्वीकृति दी गई। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में शैक्षणिक तथा गैर-शैक्षणिक पदों के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई। परिवहन निदेशालय (परिवहन आयुक्त कार्यालय) के अंतर्गत मोटरयान निरीक्षक के 21 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई। {दुमका के चमराबहियार से बरदानीनाथ मंदिर पथ के मजबूतीकरण, चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण के लिए 31 करोड़ 87 लाख 1 हजार 800 रुपए की स्वीकृति। {जमशेदपुर के बहरागोड़ा से दरिसोल चौक तक की सड़क के पुनर्निर्माण के लिए 41 करोड़ 24 लाख 71 हजार 800 रुपए की स्वीकृति। {केंद्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरक पोषाहार कार्यक्रम अंतर्गत लाभार्थियों को टेक होम राशन की आपूर्ति करने वाले वर्तमान आपूर्तिकर्ता को दिया गया अवधि विस्तार। {मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल कल्याण एवं संरक्षण समितियों के संचालन के लिए मार्गदर्शिका की स्वीकृति। उदय शंकर सिन्हा, भूतपूर्व लिपिक की सेवा नियमित एवं संपुष्ट करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ दिए जाने की स्वीकृति।
जय प्रकाश सिंह, सेवानिवृत लिपिक की सेवा नियमित एवं संपुष्ट करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ दिए जाने की स्वीकृति।
पूनम सिन्हा की सेवा नियमित करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति। {जगनारायण सिंह की सेवा नियमित एवं संपुष्ट करते हुए अनुमान्य वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति।
झारखंड अग्निशमन सेवा के अराजपत्रित पदों का छठा वेतन पुनरीक्षण के परिप्रेक्ष्य में स्वीकृत वेतनमान एवं ग्रेड पे में संशोधन की स्वीकृति।
प्री बजट कार्यशाला के आयोजन के लिए डॉ सीमा अखौरी, संत जेवियर कॉलेज, रांची एवं उनकी टीम का नॉलेज पार्टनर के रूप में मनोनयन के आधार पर चयन की स्वीकृति।
21 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्रावास निर्माण के लिए 51 करोड़ 16 लाख 50 हजार 720 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति।
डॉ. मिनी सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी, सदर अस्पताल, साहेबगंज को अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति।
डॉ. रीमा, दंत चिकित्सक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओरमांझी, रांची को अनधिकृत अनुपस्थिति के कारण सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति।
दिलीप कुमार भट्टाचार्य के दिनांक 01.02.2011 से 31.01.2013 तक की अवधि के अनुमान्य बकाया राशि एवं सेवांत लाभ के भुगतान की स्वीकृति।
वनरक्षियों को प्रधान वनरक्षी के पद पर प्रोन्नति के लिए हेतु झारखण्ड राज्य अवर वन क्षेत्र कर्मी संवर्ग नियमावली-2024 की कंडिका-18 (क) को एक बार के लिए क्षांत करने की स्वीकृति।
बालेश्वर प्रसाद वर्मा की सेवा नियमित करने की स्वीकृति दी गई। मो हसनैन फारुख की सेवा नियमित करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति।
कपिल देव प्रसाद की सेवा नियमित करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति।
उमा शंकर द्विवेदी की सेवा नियमित एवं संपुष्ट करते हुए उन्हें अनुमान्य वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति।
ज्योत्सना सिंह, झाप्रसे को संयुक्त सचिव एवं समकक्ष कोटि में प्रोन्नति देते हुए वित्तीय लाभ देने की स्वीकृति।
जीर्ण-शीर्ण सरकारी कार्यालय और आवासीय परिसरों के पुनर्विकास के लिए एनबीबीसी के साथ एमओयू के लिए एसओपी की स्वीकृति।
झारखंड राज्य कारा लिपिक-सह- कम्प्यूटर संचालक संवर्ग नियमावली, 2025 के गठन की स्वीकृति।
मनोनयन के आधार पर भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान बेंगलुरू की सेवा कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखण्ड सरकार के अंतर्गत उद्यान निदेशालय द्वारा लिए जाने और एमओयू प्रारूप पर स्वीकृति।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *