दुकानों के सामने अतिक्रमण से ग्राहकों के आवागमन में परेशानी से चैंबर चिंतित

रांची | चैंबर की पहल पर लालपुर थाना परिसर में पुलिस-व्यवसायी समन्वय समिति की बैठक की गई। क्षेत्र की विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन व व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर विमर्श किया गया। थाना प्रभारी को क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। व्यापारियों ने बताया कि दुकानों के सामने अतिक्रमण के कारण ग्राहकों के आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सर्कुलर रोड व लालपुर चौक क्षेत्र में जाम की समस्या, पैंटालून के सामने पार्किंग शुल्क वसूली में अनियमितता, कम उम्र के बच्चों द्वारा दो-पहिया वाहनों से स्टंट, मॉल डिकोर के पार्किंग स्थल पर ठेलों का अवैध कब्जा, अड्डेबाजी, कई गलियों व कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में नशेड़ियों का जमावड़ा तथा रोजाना होनेवाले झगड़े जैसी गंभीर समस्याएं रखी गईं। सामना करना पड़ रहा है। लॉ एंड ऑर्डर उप-समिति के चेयरमैन मुकेश अग्रवाल ने कहा कि लालपुर क्षेत्र में हॉस्टल, कोचिंग सेंटर व शैक्षणिक संस्थानों की संख्या अधिक है, जहां से नशाखोरी की लगातार शिकायतें प्राप्त होना चिंतनीय हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *