आरकेवीएस बीएड महाविद्यालय में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम आयोजित

भास्कर न्यूज | गढ़वा मंगलवार को आरकेवीएस बीएड महाविद्यालय में क्रिसमस गैदरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय के निर्देशक शिक्षाविद इंजीनियर अलखनाथ पांडेय, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चंद्रदीप पांडेय, महाविद्यालय के कुलानुशासक प्रमोद कुमार झा, महाविद्यालय के जीबी मेंबर विजय चौबे, महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. आशुतोष मिश्रा, अर्थशास्त्र के प्रकांड विदुषी रंजना दुबे उपस्थित थे। सभी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित कर क्रिसमस गैदरिंग प्रोग्राम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने क्रिसमस क्यों मनाते हैं। क्रिसमस कब से मनाते हैं।।इस पर प्रकाश डाला। उन्होंने ईसा मसीह के जीवन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने राजशाही देश की भी चर्चा की और बच्चों को महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी धर्म में विश्वास करने सभी धर्म में आस्था रखते महाविद्यालय में प्रतिवर्ष सभी धर्म पर सामान्य रूप से प्रभाव डालने की सीख सभी छात्रों को दी।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर चंद्रदीप पांडेय ने कहा कि यह त्योहार हम सब को शांति और स्वभाव का संदेश देता है। हम सभी को साल में एक दिन खुशियां माननी चाहिए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्रों द्वारा जूही और कश्मीरा के द्वारा वेलकम सॉन्ग की प्रस्तुति दी। चंदन समूह द्वारा क्रिसमस डांस, रेनू और पूजा द्वारा झारखंड डांस, प्रियांशी द्वारा राम स्तुति और राम आएंगे पर गाना प्रस्तुत किया गया। आरोही ग्रुप द्वारा राम सिया राम सॉन्ग और नारी सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र जूही काश्मीर, अंकित, अरविंद राम, मदन कुमार, अभिषेक कुमार, हर्ष, धीरज, सोनू, रितेश, अशोक कुमार, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *