शहीदी जोड़ मेले को लेकर अमृतसर आने-जाने वाली ट्रेनों का सरहिंद पर होगा अस्थायी ठहराव

भास्कर न्यूज | अमृतसर फतेहगढ़ साहिब में 25 से 27 दिसंबर तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक शहीदी जोड़ मेला के अवसर पर रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने सरहिंद स्टेशन पर कई ट्रेनों को दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह अस्थायी ठहराव निर्धारित तिथियों के दौरान लागू रहेगा। उत्तर रेलवे के अनुसार, इस विशेष व्यवस्था का उद्देश्य शहीदी जोड़ मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को बेहतर आवागमन सुविधा प्रदान करना है। सरहिंद स्टेशन पर अप और डाउन दिशा की प्रमुख मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को यहां रुक कर चलेगी। उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी ट्रेन का समय और ठहराव की जानकारी अवश्य जांच लें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह सुविधा केवल 25, 26 और 27 दिसंबर को शहीदी जोड़ मेला के दौरान ही लागू रहेगी। इन ट्रेनों का सिरहिंद स्टेशन पर आगमन, प्रस्थान निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार दो मिनट के लिए रहेगा अमृतसर-कोलकाता टर्मिनल (12358) जम्मूतवी-दुर्ग एक्सप्रेस (12550) अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी (12408) अमृतसर-टाटानगर जंक्शन (18104) अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस (12498) जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस (12238): अमृतसर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस (12904): वाराणसी-जम्मूतवी एक्सप्रेस (12237) सियालदह-अमृतसर एक्सप्रेस (12379) न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस (12407) न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस (15933) विशाखापत्तनम-अमृतसर एक्सप्रेस बांद्रा टर्मिनस–अमृतसर एक्सप्रेस (12903)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *