अमृतसर में ड्रोन से आई 12 किलो हेरोइन खेत से मिली

अमृतसर| सीमावर्ती गांव डालेके में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बीएसएफ ने सर्च अभियान के दौरान 12 किलो हेरोइन बरामद की है। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बरामद हेरोइन का कुल वजन पैकेजिंग समेत 12.50 किलो है। उन्होंने पुष्टि की कि यह खेप पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारतीय सीमा में गिराई गई थी। एएनटीएफ के एसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि यह खेप स्थानीय तस्करों ने रिसीव करनी थी। साक्ष्यों और खुफिया जानकारी पर संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। अब नेटवर्क से जुड़े लोगों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *