भास्कर न्यूज | लुधियाना हैबोवाल कलां के जोशी नगर स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार को 1309वां विशाल हवन यज्ञ आयोजित किया गया। आचार्य पं. विष्णु के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाईं। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने विश्व शांति और जनकल्याण की प्रार्थना की। मंदिर के प्रधान अमन जैन, चेयरमैन ऋषि जैन और उपप्रधान अनुज मदान की अध्यक्षता में आयोजित इस अनुष्ठान में स्थानीय यजमान परिवारों ने शिरकत की। मंदिर प्रबंधन ने निर्णय लिया है कि नए वर्ष का स्वागत पाश्चात्य संस्कृति के बजाय धार्मिक आयोजन के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या और चौकी का आयोजन होगा। उपप्रधान अनुज मदान ने बताया प्रभु का सिमरन ही जीवन का आधार है। इसीलिए हम भजनों के माध्यम से नए वर्ष की शुरुआत करेंगे।


