बेसहारा लोगों के लिए एडीसी को दिया ज्ञापन

लुधियाना| सर्दी के मौसम में भी सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर बेसहारा लोग खुले आसमान में रहने के लिए मजबूर हैं। सर्दी के मौसम को देखते हुए इन बेसहारों की मदद करने के लिए कांग्रेस ओबीसी सेल के सीनियर वाइस चेयरमैन विनय वर्मा ने एडीसी राकेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि प्रशासन सर्दी के मौसम को देखते हुए सड़कों के किनारे फुटपाथों पर रहने वाले और रात गुजरने वाले बेसहारा बेघर लोगों को शेल्टर होम भेजने की व्यवस्था करे। ताकि यह बेसहारा लोग शेल्टर होम में रहकर सर्दी से अपना बचाव कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *