डिस्ट्रिक्ट लेवल साइंस एग्जीबिशन में विजेता छात्रों को किया सम्मानित

भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चारों साहिबजादों और माता गुजरी कौर की शहादत को समर्पित दास्तान-ए-चमकौर समागम का आयोजन गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पीएयू में किया गया। ग्यारहवीं कक्षा की स्टूडेंट सुरक्षा ने अपने भाषण में उस समय की ऐतिहासिक घटनाओं को पेश किया। स्कूल प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप कुमार ने स्टूडेंट्स के साथ उस समय के ऐतिहासिक नजरिए के साथ-साथ शहीदों के समाज में योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चमकौर साहिब की लड़ाई में शहीद हुए साहिब‌जा‌‌‌दा अजीत सिंह जी और साहिबजादा जुझार सिंह जी के साथ-साथ दूसरे शहीद सिंहों को श्रद्धांजलि दी। स्कूल के स्टूडेंट्स तरुण, अधियान और गुरशरणप्रीत कौर, जिन्होंने डिस्ट्रिक्ट लेवल साइंस एग्जीबिशन में अलग-अलग रिसर्च सब्जेक्ट्स में पहला स्थान हासिल किया था और तीसरा स्थान पाने वाली जशनप्रीत कौर को उनके गाइड टीचर्स, मिसेज राजदीप गौतम लेक्चरर, मिसेज कमलजीत कौर लेक्चरर, मिसेज मनप्रीत लेक्चरर और मिसेज मीनू देवी लेक्चरर के साथ सम्मानित किया गया। इस मौके पर लेक्चरर्स नीलम रानी, लेक्चरर मनजीत सिंह, लेक्चरर रमा खन्ना, लेक्चरर अंबुज, बिक्रमजीत सिंह, मुनीश शर्मा, अरविंद कुमार, जसविंदर सिंह, सरबजीत कौर, सुरिंदर कौर, रीटा रानी, रीमा प्रीत, गुरदीप सूद, रजनीत कौर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *