लुधियाना| शेर-ए-भार्गव के नाम से विख्यात महान समाजसेवी लक्ष्मण द्रविड़ की जयंती के अवसर पर शहर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उनकी स्मृति को समर्पित एक विशाल लंगर का आयोजन भदौड़ हाउस में किया जाएगा। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह लंगर बुधवार 24 दिसंबर को दोपहर एक बजे शुरू होगा। इस अवसर पर शहर की कई प्रमुख धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचेंगे।


