चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

लुधियाना| मॉडल टाउन इलाके में मोटरसाइकिल चोरी के मामलों पर लगाम कसते हुए पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार जांच अधिकारी गश्त के दौरान लिबड़ा कट के पास मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि आत्म पब्लिक स्कूल के पास एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने का काम करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और वहां से आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान करण सिंह के रूप में की है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले भी मोटरसाइकिल चोरी करने और उन्हें बेचने के धंधे में शामिल रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितनी वारदात को अंजाम दिए और चोरी की बाइक किसे बेचता था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *