ग्राम ‍भवरमाल में श्रीमद्भागवत के शुभारंभ पर निकाली गई कलशयात्रा, लगाए गए जयकारे

जांजगीर | ग्राम भवरमाल में छेदीबाई बरेठ की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर गांव के बस्तीपारा, माताचौरा एवं नयातालाब पहुंची, जहां लगभग 200 महिला एवं युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर जल भरा। इसके बाद डीजे, बाजा-गाजा के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए शोभायात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची। कथावाचक पं. नागेंद्र पुरुषोत्तम प्रसाद चतुर्वेदी द्वारा श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का रसपूर्ण एवं भावविभोर वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मात्र से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान उर्मिला बाबूलाल बरेठ रहीं। सहयोगी यजमानों में ऐश्वर्या कमलकिशोर बरेठ, दुर्गेश्वरी नंदकिशोर बरेठ, वर्षा विमल किशोर बरेठ, प्रभा हर्षकांत रजक, पूनम रजक, दामिनी, कुणाल, कर्ष, सुशीला रजक, सनत कुमार रजक, सुरेश कुमार, मुकेश रामलाल बरेठ, श्यामलाल बरेठ सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *