कुकदूर में अब तक 30 हजार क्विंटल धान खरीदी

कुकदूर|आदिवासी सेवा सहकारी समिति के धान खरीदी केन्द्र कुकदूर में 30 हजार क्विंटल धान खरीदी की गई है। लेकिन, अभी तक खरीदी के बाद उठाव नहीं हो पा रहा है। खरीदी के 72 घंटे के भीतर धान उठाव के नियम के बावजूद देरी हो रही है इससे धान सुखत आने पर समिति को नुकसान उठाना पढ़ सकता है। पूर्व में इसी समिति में समय पर धान का उठाव नहीं होने के कारण सुखत आ गया था, जिससे नुकसान का सामना करना पड़ा था। केंद्र प्रभारी अमित बाजपेई ने बताया कि उठाव नहीं होने के कारण जगह के कमी को देखते हुए धान के बोरों की 24 से 25 के बोरों की ऊंचाई की लाट लगाई जा रही है, जिससे श्रमिकों को दिक्कत होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *