अभियान: टेमरी क्षेत्र में बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई

टेमरी| रविवार को आंगनबाड़ी केन्द्रों में 5 साल तक के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। इस अवसर पर टेमरी समेत आसपास के ग्राम पंचायत टोहडी, किरता, चिचोली, घुरसेना, एरमशाही, नारायणपुर में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में खुराक दी गई। टेमरी में दो स्थान आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 में 213 व आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 3 में 193 बच्चों को खुराक दी गई। इस मौके पर ग्राम पंचायत टेमरी सरपंच शिव मूर्ति कोसले, पंच हिरा भारती, दिलीप घृतलहरे, आंगनबाड़ी सहायिका सुनीता गात्रे, केवरा देवांगन, राजा यदु, अमर दास समेत पालक उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *