घना में आज स्वच्छता अभियान

भरतपुर| सुशासन सप्ताह की मंशा को साकार करने एवं राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में पंच गौरव थीम के अंतर्गत एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में आयोजित होगा। वन संरक्षक (डीएफओ) चेतन कुमार वी ने बताया कि 24 दिसंबर बुधवार को सुबह 8 बजे से 9 बजे तक केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान परिसर में व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पार्क क्षेत्र, भ्रमण पथों एवं सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता सुनिश्चित की जाएगी। इस का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *