भास्कर न्यूज |जालंधर गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन की प्रबंधक कमेटी के प्रबंध अधीन चलाए जा रहे गुरु रामदास पब्लिक स्कूल में माता गुजरी जी और चार साहिबजादों की लासानी शहादत को समर्पित बच्चों की प्रश्नोतरी प्रतियोगिताएं करवाई गईं। सही उत्तर देने वाले 21 बच्चों को उत्साहित करने के लिए पंजाबी मातृभाषा के स्लोगन दिए गए। प्रबंधक कमेटी द्वारा प्रधान मोहन सिंह ढींढसा और जनरल सचिव गुरमीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में स्कूल के बच्चों को गुर इतिहास संबंधी जानकारी, मुफ्त कीर्तन और तबला प्रशिक्षण के प्रयास निरंतर जारी हैं। यहां अमनदीप कौर, रविंदर कौर, हरदीप कौर, दविंदर कौर, गिन्नी वर्मा, दिव्या जीत कौर और कंचन मेहता मौजूद रही।


