जालंधर | गुरुद्वारा दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन की प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 2 जनवरी को सजाया जाएगा। नगर कीर्तन में दल पंथ की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रबंधक कमेटी और सिंह सभाओं के प्रतिनिधियों ने शिरोमणि पंथ अकाली बाबा बुड्ढा दल के मुखी बाबा बलबीर सिंह जी 96 करोड़ी, जत्थेदार बाबा नागर सिंह जी हरियां बेला बुड्ढा दल, बाबा रघुबीर सिंह खियाले वाले, जत्थेदार दविंदर सिंह कपूरथला वाले, जत्थेदार बाबा हरगुरविंदर सिंह राजापुर वाले, बाबा भवनजीत सिंह तथा बाबा बलजीत सिंह मिसल सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया को 2 जनवरी के मुख्य नगर कीर्तन में दल पंथ सहित भागीदारी के लिए निमंत्रण पत्र दिए।


