टिपर ने छात्रा को कुचला, कमर से निचला हिस्सा डेड

अड्डा रणसोता के पास तेज रफ्तार टिपर ने स्कूटी सवार छात्रा को कुचलकर घायल कर दिया। हादसे में घायल छात्रा के कमर से निचला हिस्सा डेड हो गया। छात्रा अब इलाज के लिए जालंधर एनएचएस अस्पताल में भर्ती है। गांव नंगल बिहालां निवासी कमल कुमार ने बताया कि वह स्कूटी (पीबी 07-एजैड 4232) पर बेटी अंजलि गोमर को स्कूल छोड़ने जा रहा था। जब वह अड्डा रणसोता पहुंचा तो एक तेज रफ्तार टिपर (एचपी 20- एच 7073) चालक ने लापरवाही से टिपर स्कूटी के ऊपर चढ़ा दिया और नीचे गिरने से बेटी अंजलि गंभीर घायल हो गई। बेटी को उपचार के लिए एनएचएस अस्पताल में भर्ती किया गया है, पर उसके कमर से नीचे का हिस्सा डेड हो चुका है। थाना हाजीपुर के एएसआई रविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने टिपर चालक दीपक कुमार निवासी गांव पुराना भंगाला पर केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए रेड जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *