मेडिकल चेकअप कैंप में 328 मरीज जांचे

जालंधर | जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दशमेश नगर में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें 328 मरीजों का मेडिकल चेकअप किया गया। इसके अलावा 64 व्यक्तियों के एक्स-रे, 97 व्यक्तियों की शुगर संबंधी जांच और 100 के एचआईवी टेस्ट किए। निशुल्क दवाइयां बांटी गई। कैंप का उद्घाटन सीएमएफओ नवदीप सिंह द्वारा किया गया। जिला टीबी अधिकारी डॉ. रितू और सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी डॉ. सुरजीत लाल द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। यहां डॉ. केवल कृष्ण, डॉ. मानव मिड्डा, डॉ. अनुराग, मिस राविया स्टेट टीबी कोऑर्डिनेटर, अंकिता, राकेश कुमार एडवोकेट, नेक राम, शीनू, सुनील कुमार मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *