भास्कर न्यूज | जालंधर धन्य-धन्य माता गुजरी जी सेवा सोसायटी, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा बाजार शेखां द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के माताजी माता गुजरी जी और चार साहिबजादों के शहीदी दिवस के मौके पर बाल कवि दरबार का आयोजन किया गया। इसमें पांच साल से लेकर 16 साल तक के 150 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता तीन वर्ग में हुई। 5 से 8 आयु वर्ग में केवलआसीस कौर प्रथम, गुरफतह सिंह द्वितीय, मेहरदीप सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बिसमन कौर और गुर सरूप सिंह को प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त हुआ। 9 से 12 आयु वर्ग में हर अंशदीप सिंह प्रथम, दिव्य रूप कौर द्वितीय, जपनूर कौर तृतीय रही। प्रोत्साहन पुरस्कार ऐशदीप सिंह और रणजोत सिंह को मिला। 13 से 16 आयु वर्ग में प्रथम स्थान गुर आसीस सिंह, दूसरा जसरीत कौर, तीसरा सुहाना को मिला जबकि प्रोत्साहन पुरस्कार गुरप्रीत कौर और हरलीन सिंह को दिया गया। गुरुद्वारा सिंह सभा की प्रबंधक समिति ने विजेता बच्चों को गिफ्टस भी दिए। यहां जज की भूमिका प्रिंसिपल रणजीत सिंह और तवप्रसाद कौर ने निभाई। कार्यक्रम में मुख्य सेवादार दलजीत सिंह क्रिस्टल, वरिंदर सिंह बिंद्रा, महेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, दमनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, दशमेश सिंह, नवजोत सिंह, मनप्रीत सिंह सन्नी, जतिंदर पाल सिंह कपूर, तरविंदर सिंह रिंकू, गुरमान्य कौर, गुरप्रीत कौर, अरमान मौजूद रहे।


