अमृतसर| त्रै-शताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज में साहिबजादों की को समर्पित धार्मिक समागम का करवाया। यह समागम शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी तथा सेक्रेटरी एजुकेशन इंजीनियर सुखमिंदर सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में धर्म अध्ययन विभाग और समूचे स्टाफ के सहयोग से जपुजी साहिब, चौपई साहिब और आनंद साहिब के पाठ संगति रूप में पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न किए गए। धार्मिक समागम के पश्चात कॉलेज परिसर से गुरमत चेतना मार्च निकाला गया।


